अब मुंबई और अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी Bullet Train

भारत में हाई स्पीड रेल का सपना सच होने वाला है क्योंकि मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का काम तेजी से हो रहा है। यह परियोजना गुजरात और महाराष्ट्र के बीच शुरू की जा रही है जिसमें अब तक गुजरात में अधिकांश काम पूरा हो चुका है।
मुंबई से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन का रूट लगभग 508 किलोमीटर लंबा होगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है। इसे बनाने की जिम्मेदारी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRCL) को दी गई है। इस परियोजना की नींव 14 सितंबर 2017 को जापान और भारतीय प्रधानमंत्री ने मिलकर रखी थी।
बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद तक 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों में मुंबई, ठाणे, विरार, बायसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं। फिलहाल अहमदाबाद से मुंबई जाने में 7-8 घंटे का समय लगता है लेकिन बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद यह सफर महज 3 घंटे में तय किया जा सकेगा।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। 11 जनवरी 2025 तक 253 किलोमीटर वायाडक्ट 290 किलोमीटर गर्डर कास्टिंग और 358 किलोमीटर पियर का काम पूरा किया जा चुका है।
माना जा रहा है कि बुलेट ट्रेन का काम 2026 तक पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन दिसंबर 2026 तक है। इसके बाद बुलेट ट्रेन का ट्रायल 2026 में पूरा होगा और उम्मीद की जा रही है कि 2029 तक इसे आम जनता के लिए चल पड़ेगी।