CIA स्टाफ गोहाना को मिली बड़ी सफलता

  1. Home
  2. Breaking news

CIA स्टाफ गोहाना को मिली बड़ी सफलता

xw


 CIA स्टाफ गोहाना की पुलिस ने लकड़ी के बिट्टो से पीट पीट कर जानलेवा हमला करने की घटना मे संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफतार किया है। गिरफतार हार्डकोर क्रिमिनल रवि  पुत्र बलबीर निवासी सिकंदरपुर माजरा जिला सोनीपत व सोमबीर पुत्र रणबीर निवासी बरोदा जिला सोनीपत के रहने वाले है।

          इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 15 नवम्बर को वंदना पत्नी वीरेंदर निवासी नॉएडा UP ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि आज जब मैं व मेरे पति जब अदालत गोहाना से पानीपत रोड की तरफ जा रहे थे तो एक सफ़ेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी ने हमारी स्कूटी में टक्कर मारकर हमें गिरा दिया व उसमे से उतरकर पांच-छह नामपता नामालूम व्यक्तियों ने मुझे व मेरे पति पर लकड़ी के बिट्टो से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

              CIA स्टाफ गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त ASI अजय ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना मे संलिप्त छह  आरोपियों दयाराम उर्फ राहुल उर्फ रोबिन पुत्र राममेहर निवासी गाँधी नगर गोहाना, प्रीतम पुत्र रामफल निवासी चोपडा कॉलोनी गोहाना, सूरज उर्फ बुढा पुत्र दलबीर निवासी चोपड़ा कॉलोनी गोहाना, मोहित उर्फ बंटी पुत्र रामरत निवासी चोपड़ा कॉलोनी गोहाना, कमल उर्फ लोटा पुत्र नरेश निवासी चोपड़ा कॉलोनी गोहाना व सुमित उर्फ कैरा पुत्र बलवान निवासी अहुलाना जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब घटना में संलिप्त दो और आरोपियों रवि पुत्र बलबीर निवासी सिकंदरपुर माजरा जिला सोनीपत व सोमबीर पुत्र रणबीर निवासी बरोदा को गिरफ्तार कर लिया है गिरफतार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

आरोपी रवि उपरोक्त पर दर्ज अन्य मुक़दमे :-

1.   मु.न. 175 दिनांक 20-05-2015 धारा 323,506,34 IPC थाना सदर गोहाना

2.   मु.न. 325 दिनांक 27-08-2018 धारा 323,341,506,34 IPC थाना सदर गोहाना

3.   मु.न. 106 दिनांक 25-03-2016 धारा 148,149,323,324,452,506 IPC थाना सदर गोहाना

4.   मु.न. 64 दिनांक 03-05-2013 धारा 420,467,468,120B IPC थाना सम्भु पंजाब  

5.   मु.न. 192 दिनांक 19-05-2015 धारा 341,387 IPC थाना शहर गोहाना

6.   मु.न. 92 दिनांक 24-03-2017 धारा 379,323,354A,354D,452,506 IPC थाना शहर गोहाना

7.   मु.न. 293 दिनांक 8-11-2018 धारा 148,149,307,323,425,452,506 IPC  थाना बरोदा                          

8.   मु.न. 58 दिनांक 14-02-2020 धारा 148,149,285,323,452,506,34 IPC थाना सदर गोहाना

Around The Web

Uttar Pradesh

National