हरियाणा में आज हुआ 10 वीं का पेपर लीक, इस जिले से पेपर किया आउट

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा में आज हुआ 10 वीं का पेपर लीक, इस जिले से पेपर किया आउट

breaking news


हरियाणा में आज फिर से पेपर लीक हो गया। हरियाणा में बीते कल 12 वी का पेपर लीक हुआ था जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि आज 10वीं के बोर्ड एग्जाम के पहले ही दिन गणित का पेपर आउट हो गया। 

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में आज 10 वी की परीक्षा का पहला दिन था। जहां पेपर साढ़े 12 बजे शुरू हुआ। पेपर साढ़े 3 बजे तक चलेगा। लेकिन पहली ही 15 मिनट बाद ही पुन्हाना के एलडीएम पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर आउट हो गया। इस दौरान कुछ युवक इसी परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़े हुए भी नजर आए।

बता दें कि पुलिस ने कल के पेपर में बड़ा एक्शन लिया था जो नूंह से ही लीक हुआ था। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National