दिल्ली : CM केजरीवाल को जान से मारने की मिली धमकी , पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

  1. Home
  2. Breaking news

दिल्ली : CM केजरीवाल को जान से मारने की मिली धमकी , पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

delhi


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी जिसमे जान से मारने  वाले संदेश लिखे थे। संदेश लिखने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों और ट्रेन के अंदर धमकी भरे संदेश लिखे थे। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी अंकित गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एफआईआर दर्ज की थी और मामले की जांच कर रही थी। 
आरोपी ने मेट्रो ट्रेन और तीन स्टेशनों पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश लिखे।आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी संदेश के फोटो को अपलोड कर रखे थे। इन संदेशों की तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट ankit.goel_91 के जरिये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। इन संदेशों में केजरीवाल को दिल्ली छोड़ने के लिए धमकाया गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें तीन थप्पड़ की याद दिलाई गई है, जो चुनाव से पहले लगाए गए थे। आरोपी ने लिखा कि असली और वास्तविक थप्पड़ जल्द ही सामने आएगा।
 स्टेशनों पर लिखे संदेश में आरोपी ने इंस्टाग्राम अकाउंट का विवरण भी दिया है, साथ ही 19 मई की तारीख का भी जिक्र किया है। साथ ही कहा गया कि अब उन्हें मुफ्त की चीजों की जरूरत नहीं है। साथ ही अपने आवास पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने की बात लिखी। इसके अलावा भी कई तरह के आपत्तिजनक संदेश लिखे गए, जिसके फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National