गोहाना : किसानो के विरोध के कारण निगम की 132 केवी बिजली लाइन के लिए टावर लगाने का काम रुका

शहर के 132 केवी पावर हाउस के लिए अतिरिक्त सोर्स की लाइन के लिए टावर लगाने का कार्य अटक गया है। निगम ने खेतों में टावर लगाने के लिए 14 टावरों के लिए फाउंडेशन तैयार की हैं। अब किसानों के विरोध के चलते फाउंडेशन तैयार करने का काम रुक गया है। किसान खेतों में टावर की फाउंडेशन का मुआवजा मांग रहे हैं।
बिजली निगम द्वारा शहर में स्थित 132 केवी पावर हाउस के लिए द्वितीय सोर्स तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। द्वितीय सोर्स की लाइन भंडेरी पावर हाउस से लगाई जानी है। इसके लिए निगम ने अपने स्तर पर प्रक्रिया शुरू की हुई है। शहर से बाहरी क्षेत्र में 132 केवी लाइन के लिए 33 टावर लगाए जाने हैं। इसके लिए निगम ने फाउंडेशन तैयार करने का कार्य शुरू किया हुआ था।
निगम अधिकारियों ने टावर लगाने के लिए 14 फाउंडेशन भी तैयार करवा ली हैं। अब किसानों ने खेतों में टावर के लिए फाउंडेशन तैयार करने का विरोध करना शुरू कर दिया है। इसके चलते यह कार्य रुक गया है। टावर लगाने की फाउंडेशन तैयार करने का कार्य बंद होने से निगम का प्रोजेक्ट भी अटक गया है।
खेतों में टावर के लिए फाउंडेशन तैयार करने का कार्य किसानों के विरोध के चलते बंद हो गया है। किसानों से बातचीत की जा रही है। किसानों की सहमति मिलने के बाद टावर की फाउंडेशन तैयार करने का कार्य शुरू किया जाएगा। पावर हाउस के लिए अतिरिक्त सोर्स तैयार होने से लोगों को फायदा होगा। शहरवासियों को बिजली कटों से निजात मिलेगी। -सुरजीत नरवाल, जेई, एचवीपीएन, रोहतक