CUET-2025 टेस्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, आज ही करें चेक

  1. Home
  2. Breaking news

CUET-2025 टेस्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, आज ही करें चेक

CUET टेस्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, आज ही करें चेक


CUET PG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 1 फरवरी, 2025 तक एग्जाम के लिए अप्लाई किया जा सकता है। कैंडिडेट https://cuetpg.ntaonline.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

एग्जाम 13 से 31 मार्च, 2025 तक होगा। CUET PG का एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करवाता है। इस बार NTA ने एग्जाम के फॉर्मेट, एप्लिकेशन फीस, एग्जाम सेंटर वगैरह से जुड़े कई बदलाव किए हैं।

एप्लिकेशन फॉर्म भरने के स्टेप:

NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या डायरेक्ट लिंक https://cuetpg.ntaonline.in/ पर क्लिक करें।
New Candidate Register Here पर क्लिक करें।
एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भरें।
पेपर्स के अनुसार एप्लिकेशन फीस जमा करें।

बीते साल की तुलना में इस बार CUET PG के एग्जाम में कई बदलाव हुए है 

एग्जाम ड्यूरेशन:

पहले CUET का एग्जाम दो घंटे का होता था। बीते साल 2024 से इसे पौने दो घंटे यानी कुल 105 मिनट का कर दिया गया था। इस बार 15 मिनट और घटाकर CUET PG 2025 एग्जाम डेढ़ घंटे यानी कुल 90 मिनट का कर दिया गया है।

एग्जाम पैटर्न:

एग्जाम में पहले की ही तरह 75 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर कोड्स की एक लिस्ट दी जाती है। कैंडिडेट्स इसमें से चार पेपर कोड्स का सिलेक्शन कर सकते हैं। यह चॉइस स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के समय भरनी होगी। कैंडिडेट्स की चॉइस के आधार पर जनरल पेपर का कॉम्प्रिहेंशन वाला हिस्सा इंग्लिश या हिंदी में होगा।

मार्किंग स्कीम:

हर सवाल 4 अंकों का होगा। सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा।

एग्जाम सेंटर:

एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 4 शहरों को चुनने का विकल्प मिलेगा। इससे पहले तक सेंटर के लिए दो शहरों का ही चुनाव किया जा सकता था। पूरे देश में कुल 285 शहरों में एग्जाम के सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि विदेशों में कुछ सेंटर बढ़ाए गए हैं। जर्मनी में फ्रैंकफर्ट/बर्लिन, नॉर्वे में ओस्लो और UAE के अबू धाबी शहर में नए एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National