बिहार : ससुराल वालो ने दहेज के चक्कर में की बहु की हत्या , मायके वालो के आने से पहले ही अंतिम संस्कार कर हुए फरार

  1. Home
  2. Breaking news

बिहार : ससुराल वालो ने दहेज के चक्कर में की बहु की हत्या , मायके वालो के आने से पहले ही अंतिम संस्कार कर हुए फरार

bihar


बिहार के गया जिले में एक बार फिर दहेज़ का मामला सामने आया है जहां एक विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। मायके वालों के आने से पहले ही ससुराल वालों ने विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया और फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। यह पूरा मामला गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव की है। भागवतपुर गांव के रहने वाले अरविंद यादव की पुत्री संगीता कुमारी ढाई साल पहले अतरी थाना क्षेत्र के केवटी गांव निवासी रामचंद्र यादव के तीसरे पुत्र संजीत यादव से शादी हुई थी। उसका 16 माह का बेटा भी है।
शादी के कुछ ही दिनों के बाद संगीता मायके वालों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत करती थी। ससुराल वाले कहते थे कि एक लाख मायके से लाओ नहीं तो जान से मार देंगे। इस संबंध में मृतका के भाई रजनीश कुमार और परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बेटी के ससुराल वालों ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जब देर रात्रि बहन के घर पहुंचे तो देखा घर का दरवाजा खुला है। घर में कोई नहीं है। घरों के चारों ओर मेरी बहन के कपड़े और हाथों की चूड़ियां बिखरी हुई थीं।
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हम लोगों के आने से पहले ही बहन का शव जला दिया। उसके बाद मायके वालों ने अतरी थाना में ससुराल वालों के खिलाफ जहर देकर जान से मारने की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं थाने की पुलिस ने बताया कि पुछताछ में मृतिका द्वारा जहर खा लिए जाने की बात सामने आई है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतिका के ससुराल के सभी सदस्य फरार है। उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National