Delhi Weather : भीषण गर्मी के अगले तीन दिन और भी गर्म , कब आएगा मानसून

दिल्ली में गर्मी और लू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक दिन में ही गर्मी कहर ध रही थी लेकिन अब रात में भी आग बरस रही है। ऐसा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के कारण हो रहा है। न्यूनतम तापमान दो दिन से 32 डिग्री से अधिक चल रहा है जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से छ: डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच रहेगा। वहीं लू की गंभीर स्थिति रहेगी और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
लेकिन राहत की बात यह है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी। इस दिन आंधी व बूंदाबांदी का अनुमान है। इस कारण पारा भी 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। 21 जून को तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अभी दिल्ली के लिहाज से मानसून कमजोर है एक दो दिन में यह तेजी पकड़ेगा। ऐसे में जून के अंत में ही दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।