दिल्ली : तेज बारिश के कारण सड़के हुई जलमग्न , उमस से मिली राहत

  1. Home
  2. Breaking news

दिल्ली : तेज बारिश के कारण सड़के हुई जलमग्न , उमस से मिली राहत

delhi


आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बूंदाबांदी भी हो रही है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बरसात से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
राजधानी में बुधवार सुबह तेज बारिश के कारण सड़के जलमग्न हो गईं। सड़कों पर सुबह से ही वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों व व्यस्त समय में काम पर जाने वाले लोगों को हुई। बारिश के कारण कई वाहन खराब हो गए तो कई गड्ढों में फंस गए।
रिंग रोड, कनॉट प्लेस, करोल बाग, पटेल नगर मायापुरी, द्वारका, धौला कुआं, सफदरजंग, आश्रम, भोगल, तुर्कमान गेट, नई सड़क, जामा मस्जिद, प्रगति मैदान, आईटीओ, डीटीसी मुख्यालय के आसपास का इलाका जलमग्न हो गया है।  बारिश बंद होने के करीब तीन घंटे बाद भी लोग जाम में फस गए। डीटीसी मुख्यालय के पास सर्विस लाइन पर जलभराव के बीच एक कार गड्ढे में फंस गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत से कार को बाहर निकालकर जाम खुलवाया।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National