सोनीपत में लिया शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन, इन अधिकारियों को किया रिलीव

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओ के बीच बढ़ते नकल के मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जिलों के नोडल अधिकारियों को बदल दिया है। हालांकि विभाग ने इसके पीछे प्रशासनिक व अन्य कारण बताए लेकिन सोनीपत में बढ़ते नकल व कई कई गिरफ्तारियों के बीच विभाग ने ये फैसला लिया है।
हालांकि विभाग ने अब तक ड्यूटी में कोताही बरतने पर 51 पर्यवेक्षक, 2 लिपिक व एक प्रमुख केंद्र अधीक्षक को रिलीव कर दिया है। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में बोर्ड से उच्च अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। अब सोनीपत, पलवल व यमुनानगर जिले के नोडल अधिकारी को बदल दिया गया है। बोर्ड प्रशासन इस तबादले के पीछे प्रशासनिक कारण बता रहा है।
बता दें कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 5 लाख 16 हजार 787 (रेगुलर के 475620 व डिस्टेंस के 41167) परीक्षार्थी शामिल हैं। जिसमें से 2 लाख 72 हजार 421 लड़के व 2 लाख 44 हजार 366 लड़कियां हैं। शैक्षणिक में 10वीं कक्षा के 277460 तथा 12वीं के 198160 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं मुक्त विद्यालय परीक्षा में 10वीं के 15935 तथा 12वीं के 25232 परीक्षार्थी शामिल हैं।