Gold Price : 3 ही दिन में आई सोने के भाव में गिरावट , आम लोगो के पहुंच में आया सोना

बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी घटने के बाद से 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है।
बजट के दो दिन बाद, यानी आज 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया है। 23 जुलाई को इसमें 3,616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
4 शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69,820 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,150 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए है।