हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर के जंगलो में लगी आग , भारी सम्पति को हुआ नुकसान

  1. Home
  2. Breaking news

हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर के जंगलो में लगी आग , भारी सम्पति को हुआ नुकसान

himachal pardesh


अब हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के डिंगू जंगल में आग लग गई है। इस मौसम में बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जंगल जल कर रख हो रहे हैं। अकेले बिलासपुर जिले में बंदला, परनाली, सिहड़ा, निचली भटेड़, कुड्डी, बरमाणा, नयनादेवी, भराड़ी व घंडीर समेत कई इलाकों के जंगलो में आग लग चुकी हैं।
राजधानी शिमला के जंगल भी आग में धधक रहे हैं। भीषण आग के कारण विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। कई अन्य जिलों में भी हालात ऐसे ही हैं। 
हिमाचल में अब तक हजारों हेक्टेयर भूमि पर बहुमूल्य वन संपदा आग की चपेट में आ चुकी है। बड़ी संख्या में जंगली जानवर, पक्षी व अन्य जीव-जंतु भी आग की चपेट में आकर बेमौत मारे जा चुके हैं। नयनादेवी में दो गाड़ियां जल गई थीं। जंगलों में लगी आग बुझाने के प्रयास में कुछ लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है। 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National