हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह पर लगाए 'बेहिसाब' हेराफेरी के आरोप, लुढ़के समूह के शेयर

  1. Home
  2. Breaking news

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह पर लगाए 'बेहिसाब' हेराफेरी के आरोप, लुढ़के समूह के शेयर

ko


हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह की कंपनियों पर स्टॉक मार्केट में 'बेहिसाब' हेरफेर और धोखाधड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद बुधवार को समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। हिंडनबर्ग ने अदाणी परिवार पर समूह की सूचीबद्ध कंपनियों से पैसे निकालकर टैक्स हेवन देशों में शेल कंपनियों के ज़रिए भ्रष्टाचार और मनी लॉन्डरिंग करने के आरोप लगाए।

धोखाधड़ी को लेकर पिछले 2 साल से जांच कर रही है हिंडनबर्ग
हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट में दावा किया है कि गौतम अडानी स्टॉक हेराफेरी और लेखा धोखाधड़ी में शामिल हुए हैं, जिसकी वह पिछले 2 सालों से जांच कर रहे है। इसके लिए हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई लोगों का इंटरव्यू लिया है। इसके साथ ही हजारों डॉक्यूमेंट की जांच की है और जांच के लिए लगभग एक दर्जन विभिन्न देशों का दौरा किया है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद घटा 46,086 करोड़ मार्केट कैप
मार्केट ओपन होने पर आज अदानी टोटल गैस , अदानी एंटरप्राइजेज , अदानी ट्रांसमिशन , अदानी ग्रीन एनर्जी , अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन , अदानी पावर और अदानी विल्मर के शेयर 1% से 4% की गिरावट के साथ करबार कर रहे थे, लेकिन इस रिपोर्ट के बाद सभी शेयर में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, जिसके कारण अदानी ग्रुप के इन शेयर्स के कुल मार्केट कैप 46,086 करोड़ रुपए से अधिक की गिरावट देखी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub