हरियाणा के 12 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

हरियाणा में शुक्रवार शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, हिसार, करनाल, सोनीपत, जींद, पानीपत, पंचकूला शामिल हैं। पानीपत, सोनीपत, पंचकूला और जींद में सुबह भी बारिश हुई।
वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। हाईवे पर रायसन के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से लैंडस्लाइड हुआ है। जिस वजह से दिल्ली से मनाली जाने वाले टूरिस्ट फंस गए हैं। इसके अलावा कांगड़ा के मुल्थान में बादल फट गया। यहां 9 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 12 मकानों को खाली कराकर लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है