Haryana News: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

  1. Home
  2. Breaking news

Haryana News: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

Haryana News: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं


Haryana News: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के लिए सुख, समृद्धि एवं सम्पन्नता लेकर आए।

दिवाली की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा कि यह प्रकाश पर्व खुशी और समृद्धि, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से प्रदूषण मुक्त तरीके से त्यौहार मनाने का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजन और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा पूजन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के वास्तुकार माने गए हैं। इन्हें यांत्रिक विज्ञान तथा वास्तुकला का जनक कहा जाता है। मजदूर, मिस्त्री, कारीगर, शिल्पकार वर्ग गोवर्धन पूजा के दिन मशीनों औजारों आदि की साफ सफाई करते हैं, पूजा करते हैं और श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया जाता है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National