हरियाणा में इंजीनियर को किया विभाग ने गिरफ्तार, सरेआम ले रहा था 1 लाख की रिश्वत

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा में इंजीनियर को किया विभाग ने गिरफ्तार, सरेआम ले रहा था 1 लाख की रिश्वत

Engineer


ए.सी.बी. की रोहतक टीम ने आज दिनांक 07.02.2025 को आरोपी सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रोहतक को 1,00,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया।


  शिकायतकर्ता श्री जितेन्द्र सिंह निवासी राजेन्द्र कालोनी, रोहतक द्वारा ए.सी.बी., रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता उससे उसके द्वारा चलाये जा रहे कुुंडू स्टोन क्रेशर की क्षमता 100 टन से बढ़ाकर 400 टन करने की ऐवज में 1,00,000/- रूपये बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।


इस पर ए.सी.बी. की रोहतक टीम ने सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रोहतक द्वारा शिकायतकर्ता श्री जितेन्द्र सिंह उपरोक्त से 1,00,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत राशी लेते उसके निवास सैक्टर- 2, रोहतक से रंगे हाथो गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निरेाधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National