हरियाणा के झज्जर के बदमाश का यूपी में एनकाउंटर, STF ने की बड़ी कार्रवाई

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा के झज्जर के बदमाश का यूपी में एनकाउंटर, STF ने की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा के बदमाश का यूपी में एनकाउंटर


यूपी STF ने मेरठ में एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को एनकाउंटर में मार गिराया। बुधवार तड़के मुंडाली इलाके में नोएडा STF की टीम और मेरठ पुलिस ने उसे घेर लिया। सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। STF की एक गोली जितेंद्र को लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। STF घायल जितेंद्र को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जितेंद्र हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा सिवान गांव का रहने वाला था। गाजियाबाद में 23 अक्टूबर, 2023 को महमूदपुर में लालू नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जितेंद्र फरार चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

जितेंद्र ने 2016 में झज्जर में गांव के प्रधान रामबीर और उसके पिता की हत्या कर दी थी। मामले में जितेंद्र को उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में पैरोल पर बाहर आया। तब से फरार चल रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National