करनाल : पति पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की खुदखुशी , पहली बीवी से अलग रहता था पति

  1. Home
  2. Breaking news

करनाल : पति पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की खुदखुशी , पहली बीवी से अलग रहता था पति

karnal


हरियाणा में करनाल के विकास नगर में शनिवार की शाम करीब साढ़ छह बजे पति-पत्नी ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वर्तमान में मृतक पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक हीरा लाल की पहली पत्नी आरती ने बताया कि उनकी शादी 9 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। आरती ने बताया कि हीरा लाल पिछले 2 साल से अनिता नामक महिला के साथ रह रहा था। उसे आज शाम को जानकारी मिली के उसके पति ने सुसाइड कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, आरती और मृतक के तीन साल से अनबन चली आ रही थी। अनिता दुर्गा कालोनी की रहने वाली थी।
करनाल के सेक्टर-32-33 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस द्वारा मौके पर सबूत जुटाए जा रहे हैं और दोनों के परिवारों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National