झज्जर में जेठ ने की भाभी की हत्या, कुल्हाडी के किए कई वार, बाद में खुद की आत्म हत्या

  1. Home
  2. Breaking news

झज्जर में जेठ ने की भाभी की हत्या, कुल्हाडी के किए कई वार, बाद में खुद की आत्म हत्या

breaking news


हरियाणा के झज्जर शहर में बड़ा मामला सामने आया है, यहां पर एक मकान के विवाद में जेठ ने अपनी ही भाभी को कुल्हाडी से काट डाला, आपसी विवाद में यहाँ एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर जैसे ही हत्या उसके बाद खुद भी फिनाइल पी लिया। 

जानकारी के अनुसार,  मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। जहां उसके पति बलबीर की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अब जेठ ने उसकी हत्या कर दी।  फिलहाल झज्जर सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार, जेठराजबीर ने भाभी सुनीता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सुनीता को जैसे ही अस्पताल ले जाया गया, वहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाभी सुनीता की हत्या के बाद उसके जेठ राजबीर ने भी फिनायल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया है।


वही डीएसपी धर्मवीर ने बताया कि जिस मकान में सुनीता रह रही थी, उसी को लेकर उसका जेठ राजबीर से विवाद चल रहा था। फिलहाल मामले में सुनीता की बेटियों के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने भी जहरीला पदार्थ खाया है, उसकी हालत गंभीर है। वह PGI रोहतक में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत में सुधार आने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National