फिर डिपोर्ट होंगे भारतीय, इस बार इतने लोगों को डिपोर्ट करेगा अमेरिका

अमेरिकी सरकार ने 400 के करीब और भारतीयों को डिपोर्ट करने का फैसला किया है। जानकारी है कि अवैध रूप से गए इन भारतीयों को 15 फरवरी को अमेरिका के विशेष विमान से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लाया जाएगा।
बता दें कि अमेरिकी सरकार की ओर से बीते 5 फरवरी को सैन्य विमान में 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था। इस विमान में गुजरात के 33, हरियाणा के 33, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के 3, चंडीगढ़ के 2 और उत्तर प्रदेश के 3 लोग थे।
इनमें तीन महिलाएं व एक बच्चा भी था। डिपोर्ट किए गए लोगों से बातचीत में पता चला था कि सभी को बेड़ियों में जकड़ कर लाया गया था। हालात यह थे कि यात्रा के दौरान किसी को भी अपनी सीट से उठने तक की आज्ञा नहीं थी।
भारतीय को इस तरह से डिपोर्ट करने का देश में कड़ा विरोध हुआ था। यह मामला विपक्षी पार्टियों ने संसद में भी उठाया था। अभी पीएम मोदी भी अमेरिका में हैं। आज सुबह उनकी ट्रंप से वार्ता होनी है।