Election update : जानिए लोकसभा चुनाव 2024 की live अपडेट

  1. Home
  2. Breaking news

Election update : जानिए लोकसभा चुनाव 2024 की live अपडेट

update


लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

 किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

  राज्य    मतदान %
  बिहार      45.21
  हरियाणा      46.26
 जम्मू-कश्मीर         44.41
  झारखंड      54.34
   दिल्ली      44.58
  ओडिशा      48.44
  उत्तर प्रदेश      43.95
  पश्चिम बंगाल

     70.19

काराकाट में पीएम मोदी का ऐलान 
बिहार के काराकाट में रैली के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं आज बिहार के लोगों को एक और गारंटी दे रहा हूं जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूट कर नौकरी के बदले ज़मीन लिखवाई है। कान खोल कर सुन लो उनका भी जेल जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है।'

वरुण गांधी
दिल्ली में भाजपा नेता वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।

अजय माकन
दिल्ली में कांग्रेस नेता अजय माकन ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया। अजय माकन ने कहा, 'माहौल बहुत ही अच्छा है। सब लोग INDIA गठबंधन के हक में मतदान कर रहे हैं... लोगों से बात करके पता चलता है कि यहां INDIA गठबंधन की बहुत अच्छी स्थिति है।'

योगेश्वर दत्त
पहलवान योगेश्वर दत्त ने बैंसवाल गांव में वोट डाला। 
कुमारी शैलजा
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने भाजपा की हकीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।"

अरविंदर सिंह लवली
भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मतदान किया

महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

 रामवीर सिंह बिधूड़ी
दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

अभय सिंह चौटाला
अभय सिंह चौटाला ने पी.एम.श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और भाजपा की गलतफहमी लोग दूर कर देंगे। लोगों का विश्वास INLD पार्टी के प्रति काफी बढ़ा है। नतीजे बहुत चौकाने वाले होंगे।"

अनिल चौहान
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और उनकी पत्नी अनुपमा चौहान ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

अरविंद केजरीवाल 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

 सुरजेवाला और सुवेंदु
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। और पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपना मतदान किया।

संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं भारत के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और तानाशाही के अंत के लिए वोट करें। आज हम सभी जानते हैं कि जब राजनीतिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था होती है तो सब कुछ संसद और विधान सभाओं के माध्यम से संचालित होता है। अच्छे प्रतिनिधि वहां जाएंगे, स्कूल, अस्पताल, बिजली-पानी के लिए काम करेंगे...INDIA गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।"

अरविंद शर्मा
रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने सरकारी मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल छावनी बूथ नंबर-71 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अपने वोट का इस्तेमाल करें।"

मीनाक्षी लेखी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा, "मैं सबसे आग्रह करना चाहती हूं कि वोट जरूर करें। फिर एक बार हमारी सरकार बनने वाली है।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

राजीव कुमार
सीईसी राजीव कुमार ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, 'जब मैंने पहली बार मतदान किया था, तब मैं अपने पिता के साथ गया था और आज वह 95 साल के हैं। उन्होंने आज मेरे साथ मतदान किया। यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात है और हर मतदाता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। पूरे देश में बहुत अच्छा मतदान हो रहा है। आप जम्मू-कश्मीर में देखिए कि वहां कितना अच्छा मतदान हो रहा है।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। 

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

मतदान करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए, विकसित भारत के लिए, हर देशवासी अपने मत का प्रयोग करें।'

प्रियंका गांधी  
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, 'इंडी गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं...हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।' प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया ने मतदान किया। 

कपिल देव
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं। लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।'

नवीन पटनायक  
ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। पटनायक ने कहा, 'मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक मताधिकार को व्यक्त करें। मुझे उम्मीद है कि BJD को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलेगी। हम जनता की सेवा के लिए राज्य में एक मजबूत सरकार बनाएंगे।'

आरिफ मोहम्मद खान 

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपना वोट डालने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, 'मताधिकार दायित्व भी है और ताकत भी है। भारत विश्व का सबसे ज्वलंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में 'मां समलेश्वरी' मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "देश में छठे चरण का लोकसभा मतदान आज संपन्न होगा। ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान भी आज संपन्न होगा। ओडिशा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। मैं मतदातों से निवेदन करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें।"

स्वाति मालीवाल
AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र का बहुत महत्वपूर्ण दिवस है मैं सबसे अपील करती हूं बाहर आकर अपना मतदान करें। खासकर मैं महिलाओं से अपील करती हूं कि वो अपना बहुकिमती वोट जरूर डालें। इस देश में महिलाओं की भागिदारी राजनीति में बहुत जरूरी है।"

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National