सोशल मीडिया पर रील बनाना पड़ा महंगा; पुलिस ने दी ऐसी सजा

आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाना एक आम बात बन चुकी है। खासकर युवा वर्ग खुद को फेमस करने के लिए प्रयासरत है। लोग सार्वजनिक स्थानों पर जैसे कि मेट्रो, बस स्टैंड या सड़क पर भी डांस, गाने और अन्य गतिविधियों का वीडियो बना रहे हैं।
हाल ही में ईरान का मामला चर्चाओं में है जहां दो लड़कियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वहां की सरकार ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़कियों ने तेहरान के पवित्र युद्ध स्मारक पर डांस कर वीडियो बनाया। ईरान के कानून के तहत उन दोनों को कोड़े मारने की सजा दी जा सकती है।
The mullahs 🇮🇷 arrested these two girls. Why? Because they were dancing. ایرانیان دوباره خواهند رقصید pic.twitter.com/lbNP8gDxao
— Avi Kaner ابراهيم אבי (@AviKaner) January 24, 2025
The mullahs 🇮🇷 arrested these two girls. Why? Because they were dancing. ایرانیان دوباره خواهند رقصید pic.twitter.com/lbNP8gDxao
— Avi Kaner ابراهيم אבי (@AviKaner) January 24, 2025
घटना के बाद ईरानी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इन लड़कियों पर आरोप है कि उन्होंने तेहरान के पवित्र रक्षा युद्ध स्मारक पर डांस करते हुए वीडियो बनाया। यह स्मारक 1980-1982 के ईरान-इराक युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है।
ईरानी अधिकारियों ने बताया है कि लड़कियों के कपड़े ‘अनुचित’ थे और इसीलिए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं। इसके साथ ही, डांस करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से डांस पर सख्त प्रतिबंध लगा हुआ है। यह कानून किसी भी व्यक्ति के सार्वजनिक रूप से डांस करने पर लागू होता है, चाहे वह महिला हो या पुरुष। ईरान की दंड संहिता के तहत, सार्वजनिक नृत्य को अपराध माना जाता है, और इसके लिए सजा के रूप में 99 कोड़े मारे जा सकते हैं।