दो बार की हत्या की कोशिश, दूसरी बार में पत्नी को दी दर्दनाक मौत, देखिए

  1. Home
  2. Breaking news

दो बार की हत्या की कोशिश, दूसरी बार में पत्नी को दी दर्दनाक मौत, देखिए

Jhajjar पत्नि की हत्या


झज्जर से हैरान करने वाला सामने आया है जहां युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दरअसल रविवार सुबह दोनों अपने प्लॉट में काम करने गए थे। वहां उनके बीच झगड़ा हो गया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी सरिता के सिर पर कस्सी से वार कर दिया।

आरोपी पति ओमबीर शाहजहांपुर गांव का रहने वाला था। जब दोनों काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के अन्य सदस्य प्लॉट पर गए तो देखा कि सरिता बेहोश पड़ी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां सरिता को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी ओमबीर कुछ देर बाद छुछकवास पुलिस चौकी पहुंचा। यहां उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि मैंने गुस्से में अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी को मार दिया। फिलहाल पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक महिला सरिता महेंद्रगढ़ जिले के मालड़ा गांव की रहने वाली थी। 14 साल पहले महिला की शादी शाहजहांपुर निवासी निहाल सिंह के बेटे ओमबीर से हुई थी। दंपती के 2 बच्चे हैं। मृतका सरिता का पति ओमबीर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोजाना की तरह पति-पत्नी दोनों पशुओं को चारा डालने के लिए प्लाट पर गए थे।

वहीं मृतका के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए सरिता को परेशान करते थे। चाचा ने बताया कि सरिता की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पहले भी 2015 में सरिता को जहर दिया गया था, लेकिन उस समय पंचायत में मामले का निपटारा हो गया था और आरोपियों ने माफी मांग ली थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National