अम्बाला : वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस की ट्रक से हुई टक्कर , 8 लोगो की मौके पर हुई मौत

  1. Home
  2. Breaking news

अम्बाला : वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस की ट्रक से हुई टक्कर , 8 लोगो की मौके पर हुई मौत

ambala


हरियाणा के अंबाला में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ये लोग उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के रहने वाले हैं। सभी एक ट्रेवलर में सवार होकर जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान अंबाला-दिल्ली के मोहड़ा में हाईवे पर इनकी बस एक ट्रॉले से टकरा गया। ट्रेवलर में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं।
ट्रेवलर में कुल 26 श्रद्धालु थे। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेवलर पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे सभी  श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ श्रद्धालु ट्रैवलर में ही फंस गए थे। इन्हें राहगीरों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल श्रद्धालुओं को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में और शाहाबाद के आदेश मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।
हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें 6 माह की बच्ची सहित पति-पत्नी शामिल हैं। सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52) की मौत हुई है। वहीं, यूपी के बुलंदशहर ककौड़ निवासी मनोज (42), गुड्डी, यूपी हसनपुर निवासी मेहर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर (46), 6 माह की दीप्ति की मौत हो गई है। एक अन्य व्यक्ति भी मृत मिला है।
हादसे में घायल हुए श्रद्धालु राजेंद्र, सरोज व धीरज ने बताया कि वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गुरुवार की शाम को रवाना हुए थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे रात करीब 2 बजे मोहड़ा के पास पहुंचे तो अचानक ट्रॉले के आगे कोई वाहन आ गया था। जैसे ही ट्रॉले ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो ट्रेवलर उससे जा टकराया और यह भीषण हादसा हो गया।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National