हरियाणा एसटीएफ 22 साल से फरार दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा एसटीएफ 22 साल से फरार दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

sw


हरियाणा एसटीएफ ने 65,000 रुपये के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
एक उत्तर प्रदेश का इनामी बदमाश तो दूसरा था 22 साल से फरार

चंडीगढ़, 12 मार्च- हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपराधियों पर अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए अलग-अलग घटनाओं में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनकी गिरफ्तारी पर उत्तरप्रदेश और हरियाणा में 65,000 रुपये का इनाम था। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में एक 40,000 रुपये का इनामी और दूसरा 25,000 रुपये का इनामी बदमाश है।
                  हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम एसटीएफ की एक टीम ने पहले अभियान में बंधवारी, गुरुग्राम निवासी महेश उर्फ ढोलू को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विभिन्न धाराओं के तहत एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी महेश उर्फ ढोलू को आगे की कार्रवाई के लिए टोनिका सिटी थाना नोएडा यूपी को सौंप दिया जाएगा।
                   एक अन्य कार्रवाई में एसटीएफ की टीम ने एक फरार व उद्घोषित अपराधी को रोहतक जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
                    गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी जिले के गांव ईशरवाल निवासी महावीर के रूप में हुई है। एसटीएफ गुरुग्राम यूनिट की एक टीम ने आरोपी को रोहतक जिले के कलानौर से गिरफ्तार किया है।
                     यह भी खुलासा हुआ कि पकडे़ गए बदमाश के खिलाफ भिवानी जिले के अलग-अलग थानों में पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी पिछले 22 साल से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपा हुआ था। आगे की कार्रवाई के लिए उसे थाना तोशाम, भिवानी को सौंप दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub