गोहाना : कारगिल विजय दिवस पर हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम, बलिदानियों को किया नमन

  1. Home
  2. Breaking news

गोहाना : कारगिल विजय दिवस पर हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम, बलिदानियों को किया नमन

gohana


कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए और बलिदानियों को नमन किया गया। सामाजिक संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलसचिव प्रो श्वेता सिंह ने शिरकत की। मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल डा. अनिल बल्हारा रहे। मुख्य अतिथि प्रो. श्वेता सिंह ने कहा कि यह दिन हमें मातृभूमि पर प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की याद दिलाता है। हर व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। डा.  बल्हारा ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम का जो परिचय दिया, वह अद्भुत व अविस्मरणीय है। उनके बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कार्यक्रम की समन्वयक डा. कृतिका ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं को डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
शहर में गुड्डा रोड  स्थित जवाहरलाल नेहरू विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्षता विद्यालय के एमडी सुनील शर्मा एवं प्राचार्य डा. सचिन शर्मा ने की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ईशा, द्वितीय स्थान पर रितु, तृतीय स्थान पर सारिका सांत्वना पुरस्कार अंशु एवं रिया दलाल ने प्राप्त किया।
 गीता विद्या मंदिर गोहाना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर रामकुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिक कब्जा करके बैठे थे। परंतु तीन महीने के सूक्ष्म निरीक्षण एवं सशक्त योजना द्वारा चढ़ाई कर हमारे देश के जवानों ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक डा. मनोज शर्मा, प्राचार्य अश्विनी कुमार, रोशन लाल मौजूद रहे। मुस्कान ने कविता व हृदय ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
नालंदा वल्र्ड स्कूल में विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से कारगिल युद्ध में बलिदानियों को नमन किया। मार्गदर्शन स्कूल की एमडी रीना मलिक का रहा। अध्यक्षता प्राचार्य अनुपमा चौधरी ने की।
बलिदानी स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गोपाल कृष्ण गोशाला के संस्थापक जय नारायण गुप्ता ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश ने विक्रम बत्रा सहित 527 जवानों को खो दिया था। इस युद्ध में हमारे जवानों ने साहस का परिचय दिया और जीत दर्जकी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub