गोहाना : क्रांतिकारी उधम सिंह के बलिदान दिवस पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित की गई

  1. Home
  2. Breaking news

गोहाना : क्रांतिकारी उधम सिंह के बलिदान दिवस पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित की गई

gohana


बुधवार को क्रांतिकारी उधम सिंह के बलिदान दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए और उनको श्रद्धांजलि दी गई। गीता विद्या मंदिर गोहाना द्वारा कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के जन्मदिवस व क्रांतिकारी उधम सिंह के बलिदान दिवस पर आनलाइन कार्यक्रम करवाया गया। विद्यार्थियों ने कहानी लेखन, पोस्टर व पेंटिंग की गतिविधियों में भाग लिया। सुहाना, प्राची, अंशिका, हंसिका, सौम्या, अर्पिता, जपनीत, नेहा नरवाल, रीत, नेहा जिंदल ने सचित्र लेखन पेंटिंग व पोस्टर बनाए। प्राचार्य अश्वनी कुमार ने विद्यार्थियों को महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी।
सेक्टर सात स्थित पार्क में लोगों ने बलिदानी उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के शहरी अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि उधम सिंह 1919 को घटित जलियांवाला बाग नरसंहार के प्रत्यक्षदर्शी थे। वे 1934 में इंग्लैंड गए थे। उन्होंने 1940 में लंदन के काकसटन हाल में माइकल ओडवायर को गोलियों से भूनकर नरसंहार का बदला लिया था। उसके बाद उनको फांसी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहर में किसी मुख्य मार्ग पर उधम सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस मौके पर आजाद, मंजीत प्रजापति, सुरेश पंवार, अनूप फौजी, नरेंद्र मलिक, रणधीर राठी, मुकेश सैनी, बलवान सिंह, ओमप्रकाश, प्रेम कौर, वीरमति, ओमपति ,संतोष, शांति, निर्मला, सुनीता मौजूद रहे।
 महम रोड स्थित एमआर विद्यालय में अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। भगत सिंह सदन ने की टीम पहले, उधम सिंह सदन की टीम दूसरे व वीर सावरकर सदन की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य अनीता शर्मा ने उधम सिंह ने जीवन पर प्रकाश डाला।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National