पंजाब लोकसभा Election रिजल्ट लाइव : जानिए पंजाब के रुझान

फिरोजपुर सीट भी कांग्रेस के खाते में
फिरोजपुर से कांग्रेस पार्टी के शेर सिंह घुबाया ने जीते
गुरदासपुर से कांग्रेस को जीत
लोकसभा हलका गुरदासपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत हासिल की।
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस को जीत
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह जीत गए हैं।
अमृतसर से कांग्रेस जीती
अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला तीसरी बार जीत गए हैं।
चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी जीत गए हैं।
संगरूर से आप को जीत
संगरूर से आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर चुनाव जीत गए हैं।
जालंधर से चन्नी जीते
पंजाब में कांग्रेस को पहली जीत मिल गई है। जालंधर से चरणजीत चन्नी करीब 1,76000 वोटों से जीत गए हैं।
चंडीगढ़ से कांग्रेस आगे
चंडीगढ़ में 12वें राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के मनीष तिवारी 4,991 वोटों से आगे हैं। तिवारी को अब तक कुल 1,74,509 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के संजय टंडन को 1,69,518 वोट, बसपा की डॉ. रितु सिंह को 5,165 और NOTA को 2,423 वोट मिले हैं। अब सिर्फ 3 राउंड बाकी रह गए हैं।
गुरदासपुर से कांग्रेस आगे
गुरदासपुर से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा दूसरे नंबर पर है।
फिरोजपुर में कांग्रेस आगे
फिरोजपुर में लगातार लीड बदल रही है। अब यहां से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया आगे हो गए हैं।
फिरोजपुर से भाजपा आगे
फिरोजपुर से भाजपा के राणा गुरमीत सोढ़ी को बढ़त मिल गई है।
चरणजीत चन्नी बड़ी जीत की ओर
पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत चन्नी जालंधर से लगभग डेढ़ लाख मतों से बढ़त बनाए हुए हैं
चंडीगढ़ में कांग्रेस आगे
चंडीगढ़ में आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद मनीष तिवारी 10,194 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक कुल 1,18,607 वोट मिले हैं। भाजपा के संजय टंडन को 1,08,413 वोट मिले हैं। बसपा की डॉ रितु सिंह को 3867 वोट मिले हैं। NOTA को 1689 वोट मिले हैं।
चन्नी में कांग्रेस आगे
जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत चन्नी एक लाख मतों से आगे चल रहे हैं।
चंडीगढ़ में कांग्रेस आगे
चंडीगढ़ में छठे राउंड के बाद मनीष तिवारी 10,423 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 91,352 वोट मिले हैं। भाजपा के संजय टंडन को 80,929 वोट मिले हैं।
बसपा की डॉ. रितु सिंह को 3240 वोट मिले हैं। NOTA को 1193 वोट पड़े हैं।
फिरोजपुर से अब आप आगे
फिरोजपुर से अब आम आदमी पार्टी प्रत्याशी काका बराड़ आगे चल रहे हैं।
फिरोजपुर से कांग्रेस आगे
फिरोजपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया आगे चल रहे हैं।
पटियाला से भाजपा आगे
पटियाला से भाजपा की परनीत कौर आगे हो गई हैं। वहीं फिरोजपुर में कांग्रेस और अकाली दल के बीच काफी नजदीकी मुकाबला चल रहा है।
चंडीगढ़ से कांग्रेस आगे
चंडीगढ़ में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस के मनीष तिवारी 5340 वोटों से आगे चल रहे हैं।
फिरोजपुर, पटियाला से कांग्रेस आगे
फिरोजपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया और पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी आगे चल रहे हैं।
अमृतसर में कांग्रेस आगे
अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला आगे चल रहे हैं।
फिरोजपुर से अकाली दल आगे
फिरोजपुर से अकाली दल के नरदेव सिंह मान आगे चल रहे हैं। होशियारपुर से आप के राजकुमार चब्बेवाल आगे हैं।
चार सीटों पर आप आगे
होशियारपुर, संगरूर, आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।