हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, आज दिनभर होगी बारिश

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, आज दिनभर होगी बारिश

weather


उत्तर भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में एक्टिव है। जिसके कारण आज सुबह से ही इन राज्यों के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। 

इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड के भी कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 23 फरवरी तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी। 

वहीं आज देर रात से ही दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश भी हो रही है।

बीते कुछ दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज धूम निकलने से दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। लेकिन अब बारिश होने की साथ ही तापमान में गिरावट की संभावना है। 

आज पूरे दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश होगी। दिल्ली-एनसीआर इलाके में आज देर रात से ही बारिश हो रही है। मौसम काफी सुहाना हो चुका है।

हरियाणा को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल और जींद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। यह बारिश गरज-चमक के साथ होगी। इसके साथ ही आंधी भी आ सकती है। वहीं आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। इसलिए लोग सतर्क रहे और ऐसी जगहों पर जाने से बचें। जहां बारिश ज्यादा होती हो। 
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National