हरियाणा के इन जिलो में बारिश का अलर्ट जारी, बदल जाएगा हरियाणा का मौसम

हरियाणा में आज मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 15 मार्च तक प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिलेगा। इसका असर हरियाणा में 15 मार्च तक होगा। इससे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, खासकर उन फसलों के लिए जो इस मौसम में तैयार हो रही हैं। हालांकि ज्यादा बारिश से फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में 11 से 12 तारीख तक मौसम बदलेगा, उसके बाद 13 मार्च को हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और बाकी जिलों में सूखा रहेगा। चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।