अगले 24 घंटो में होगी बारिश, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

  1. Home
  2. Breaking news

अगले 24 घंटो में होगी बारिश, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Haryana Rain Alert: हरियाणा में फिर आने वाले है एक और  पश्चिमी विक्षोभ, इस तारीख से होगी झमाझम बारिश


हरियाणा में  कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, कई जगहों पर मौसम साफ है, इसी बीच मौसम विभाग ने 3 फरवरी को 13 जिलों में और 4 फरवरी को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों पर हल्की से मध्यम  बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, जींद, करनाल, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी और भिवानी शामिल है। हालांकि, मौसम विभाग ने इन जिलों 13 जिलों में कोई कलर अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं 4 फरवरी को कैथल, जींद, करनाल, हिसार, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला, पंचकुला, सोनीपत, रोहतक और पानीपत में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 5 और 6 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा

बता दें कि प्रदेश के मौसम में 30 जनवरी की रात से अचानक से बदलाव हुआ है। 31 जनवरी और एक फरवरी को भी मौसम ठंडा रहा। आज यानी 2 फरवरी को मौसम खराब है। आज सिरसा, पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल जैसे इलाकों में कोहरा देखने को मिला है। जिसके चलते दिन के तापमान मे कमी देखने को मिल सकती है। प्रदेश का आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं सोमवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National