मुंबई : सोढ़ी की हुई तलाश पूरी , 25 दिन बाद लौटे घर , आते ही बताई आपबीती

आखिरकार 25 दिन से जिनकी तलाश हो रही थी, वो गुरुचरण सिंह यानि तारक मेहता शो के रोशन सिंह सोढ़ी आखिरकार वो मिल गए हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए ये एक्टर लापता थे। पिता परेशान थे। पुघर वापिस आते ही खुलासा किया है कि आखिर वह इतने दिनों से कहां और क्या कर रहे थे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह खुद ही घर लौट आए हैं। उनके आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। जिस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। वह दुनियादारी छोड़कर घर से चले गए थे। इन 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। उनके मुताबिक, वह कई शहरों के गुरुद्वारे में ठहरे थे। उन्हें जब इस बात का एहसास हुआ कि अब उनको घर लौट जाना चाहिए तो वह आ गए।