Noida : शहर में 4 दिनों के लिए लागू की गई धारा 144 , उल्लंघन करने पर की जाएगी सख्त कार्यवाही

  1. Home
  2. Breaking news

Noida : शहर में 4 दिनों के लिए लागू की गई धारा 144 , उल्लंघन करने पर की जाएगी सख्त कार्यवाही

noida


देशभर में आज गंगा दशहरा और कल बकरी ईद का त्योहार मनाया जाएगा। त्यौहार को मद्दे नजर रखते हुए नोएडा पुलिस ने चार दिनों के लिए धारा-144 लागू कर दी है। यहां 16 जून से लेकर 19 जून तक धारा 144  रहेगी। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नमाज, पूजा-अर्चना और जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि त्योहार के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की जा रही है। गंगा दशहरा रविवार यानी आज मनाया जाएगा, जबकि बकरीद सोमवार को है। पुलिस के आदेश के अनुसार, बिना विशेष अनुमित के सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक प्रार्थना, पूजा, जुलूस और अन्य धार्मिक आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
वहीं ईद की नमाज के मौके पर सोमवार को सेक्टर-8 मस्जिद के आसपास वाहनों के रास्तों में बदलाव होगा। सुबह 6 से दोपहर करीब 1 बजे तक वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से निकलना होगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस की योजना के मुताबिक सेक्टर छह चौकी से झुंडपुरा चौक तक जाने वाले रास्ते पर सेक्टर-6 चौकी से ई ब्लॉक चौक तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National