गोहाना: सरसों और गेहूं से भरी बोरी चुराई

  1. Home
  2. Breaking news

गोहाना: सरसों और गेहूं से भरी बोरी चुराई

gohana


शहर में विष्णु नगर में घर में सेंध लगाकर सरसों और गेहूं से भरी बोरी चोरी कर ली गई। घटना के समय घर पर ताला लगा हुआ था। शहर थाना गोहाना की पुलिस को शिकायत दी गई। श्रीराम मलिक ने पुलिस को बताया कि उनका घर बाग के निकट है। वे दोपहर में ताला लगाकर किसी काम से गए थे। उसी समय दीवार को फांदकर चोर उनके घर में घुसा। सरसों और गेहूं से भरी बोरियों को दीवार के ऊपर से फेंका गया। इस दौरान कुछ गेहूं बिखर भी गए। आसपास में लगे सीसीटीवी की जांच की गई। एक युवक पर चोरी का संदेह है। शहर थाना गोहाना से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National