हरियाणा में पार्टी का वोट बैंक जबरदस्त तरीके से बढ़ा है : जगबीर मलिक

  1. Home
  2. Breaking news

हरियाणा में पार्टी का वोट बैंक जबरदस्त तरीके से बढ़ा है : जगबीर मलिक

gohana


कांग्रेस से गोहाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हरियाणा में पार्टी का वोट बैंक जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस गठबंधन के वोटों में लगभग 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई जबकि भाजपा के 12 प्रतिशत वोट घटे। कांग्रेस ने इस बार 46 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में हरियाणा से भाजपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
 जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस के अंबाला सीट पर 18.6 प्रतिशत, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर 21 प्रतिशत, फरीदाबाद सीट पर 20.3 प्रतिशत, गुरुग्राम में 11.6 प्रतिशत, हिसार में 33 प्रतिशत, करनाल में 18 प्रतिशत, रोहतक में 16.4 प्रतिशत, सिरसा में 24.7 प्रतिशत और सोनीपत में 11.4 प्रतिशत वोट बढ़े। कुरुक्षेत्र सीट पर कांग्रेस गठबंधन के 17.9 प्रतिशत वोट बढ़े। इस बार राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के 12 प्रतिशत वोट घटे हैं। मलिक ने कहा कि लोग समझ चुके हैं कि भाजपा के पास जात-धर्म के नाम पर भडक़ाने और लड़वाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। जनता भाईचारे की राजनीति को पसंद करती है। विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा हरियाणा से पूरी तरह से साफ हो जाएगी। भाजपा सरकारी शिक्षा, पक्की नौकरी और एससी-ओबीसी का आरक्षण खत्म करना चाहती है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के दो लाख पद रिक्त हैं। साजिश के तहत कौशल निगम के माध्यम से खाली पदों को भरा जा रहा है। एमडीयू रोहतक में फीस को पांच गुना तक बढ़ा दिया गया।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National