लोकसभा Election : बॉलीवुड के सितारों ने भारी मतो से की जीत हासिल

  1. Home
  2. Breaking news

लोकसभा Election : बॉलीवुड के सितारों ने भारी मतो से की जीत हासिल

election


लोकसभा चुनाव 2024 की 542 सीटों के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में 15 सितारे उतरे थे, जिनमें से हेमा मालिनी, कंगना रनौत, शत्रुघ्न सिन्हा, अरुण गोविल, रवि किशन, सुरेश गोपी, और सायोनी घोष जैसे स्टार्स ने भारी मतों से जीत हासिल की है। जीतने वालों में अब मनोज तिवारी और बांग्ला एक्ट्रेस शताब्दी रॉय का नाम भी शामिल हो चुका है। अब तक आए नतीजों के अनुसार सेलिब्रिटी हेमा मालिनी सबसे बड़े मार्जिन से जीती हैं।
कंगना रनौत 74,755 वोटों से और शत्रुघ्न सिन्हा 59,564 वोटों से जीते हैं। वहीं दूसरी तरफ राज बब्बर 75000 के मार्जिन से चुनाव हारे हैं। भोजपुरी स्टार रवि किशन भी चुनाव जीत चुके हैं। काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहे पवन सिंह और जमगढ़ सीट पर लड़ रहे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ चुनाव हार चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की कैंडिडेट हेमा मालिनी 2,93,407 वोटों के अंतर से जीती हैं। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के मुकेश धनगर थे, जिन्हें महज 2,16,657 वोट मिले हैं, जबकि हेमा मालिनी ने कुल 5,10,064 वोट हासिल किए हैं।
TMC की तरफ से पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एसएस आहलूवालिया को 59,564 मतों से हराया है। शत्रुघ्न सिन्हा को कुल 6,05,645 वोट मिले हैं, जबकि अपोजिशन नेता एस.एस. आहलूवालिया 5,46,081 वोट हासिल किए ।
टेलीविजन के पॉपुलर शो रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका निभाकर फेमस हुए एक्टर अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव में उतरे अरुण गोविल ने सपा नेता सुनीता वर्मा को 10,585 वोटों से हराया है। उन्होंने कुल 5,46,469 वोट हासिल किए हैं।
एक्टर और प्लेबैक सिंगर​​​​​ सुरेश गोपी भी केरल की त्रिशूर सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कुल 4,12,338 वोट हासिल किए हैं। जबकि उनके खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी के नेता वी.एस. सुनील कुमार 3,37,652 वोट ही हासिल कर सके। सुरेश गोपी ने 74,686 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है।
 उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट पर समाजवादी पार्टी की नेता काजल निषाद को हराकर भाजपा की तरफ से भोजपुरी स्टार रवि किशन ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कुल 5,85,834 वोट हासिल किए और 1,03,526 वोटों के अंतर से जीते।
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की सीट पर भारतीय जनता पार्टी से मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को मात दे दी है। मनोज 138778 वोटों के अंतर से जीते हैं।
एक्ट्रेस सयोनी घोष पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से चुनाव में उतरी थी। उन्होंने भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली को 2,58,201 वोटों से मात दी है। सयोनी ने कुल 7,17,899 वोट हासिल किए , जबकि अनिर्बान गांगुली को कुल 4,59,698 वोट मिले हैं।
बंगाली सिनेमा की एक्ट्रेस शताब्दी रॉय ने भारतीय जनता पार्टी के नेता देबतनु भट्टाचार्या को भारी मतों से मात दी है। शताब्दी ने कुल 717961 वोट हासिल किए और 197650 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की। एक्ट्रेस ने तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर पश्चिम बंगाल की बीरभूम से चुनाव लड़ा है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National