दिल्ली weather : दिल्ली में मौसम आज फिर तप तपाएगा

दिल्ली में कुछ दिन से गर्मी से रहत मिली हुई थी। लेकिन कल यहां पारा कुछ दिन की राहत के बाद 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 के स्तर पर पहुंच गया , जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग के बताया की आज दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 से 42 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की संभावना है। 8 मई तक मौसम गर्म रहेगा। गर्म हवाएं परेशान करेंगी। पारा 42 डिग्री के आस-पास बने रहने की संभावना है। हालांकि 9 मई को हलकी बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसा हुआ तो अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।