सूरत : 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप , 2017 में बनी थी बिल्डिंग

सूरत शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। रेस्क्यू में जुटी टीम को रविवार सुबह तक 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है।
बिल्डिंग 2017 में ही बनी थी। सिर्फ 7 साल में ही पूरी बिल्डिंग के ढह जाने से इसके निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
शनिवार रात 9.10 बजे पहला शव निकाला गया। इसके बाद दूसरा शव 11.50 बजे, तीसरा 4 बजे, चौथा साढ़े 4 बजे और 4.45 पर एक साथ तीन शव निकाले गए। अब भी बिल्डिंग का मलबा हटाने का काम चल रहा है। आशंका है कि मलबे में 2-3 लोग और दबे हो सकते हैं।