दिल्ली में लू से रहेगी राहत, लेकिन बढ़ सकता है तापमान ,निकालेगा पसीना

राजधानी में रविवार को आकाश में बादल छाए रहे। तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक होने से गर्मी बढ़ी लेकिन दिल्ली में लू से अभी राहत है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चलेगी। तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
इसके बाद 30 अप्रैल और एक मई को पहाड़ों से ठंडी हवाएं दिल्ली पहुंचने लगेंगी। इस वजह से तापमान दो डिग्री तक कम हो सकता है। हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। 2 से 5 मई के बीच गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगी। 3 और 4 मई को आंशिक बादल रह सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान बढ़कर 38 से 40 और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री रह सकता है।