मुंबई : 24 घंटो में 200 मिलीमीटर बारिश , चारो तरफ पानी ही पानी

  1. Home
  2. Breaking news

मुंबई : 24 घंटो में 200 मिलीमीटर बारिश , चारो तरफ पानी ही पानी

mumbai


मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में जोरदार बारिश हो रही है। मुंबई में कई स्थानों पर सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। इससे कल्याण और ठाकुर्ली स्टेशन के बीच व्यस्त समय के दौरान लोकल ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर के लिए प्रभावित  हुईं। सुबह छह बजे से सात बजे के बीच महज एक घंटे में कुछ इलाकों में 34 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दावा किया कि शहर में स्थित स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) ने सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान कई स्थानों में 200 मिलीमीटर से अधिक की बारिश दर्ज की। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने के पूर्वानुमान के बीच शहर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तीन दल तैनात किए गए हैं।
इससे एक दिन पहले, मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, विमानों का मार्ग बदलना पड़ा और दादर तथा माटुंगा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुईं।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National