हरियाणा में पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काटी, 15 टांके लगा कर जुड़ी जीभ

Wife bites Husband's tongue with her teeth: हरियाणा के हिसार में एक पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काट ली। पति लहूलुहान हो कर फर्श पर गिर गया। जिसके बाद परिजनों ने घायल पति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पति की जीभ को डाक्टरों ने ऑपरेशन करके जोड़ दिया है।
जीभ पर लगे 15 टांके उसकी जीभ पर करीब 15 टांके लगाने पड़े। यह घटना बीती रात हुई। जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। ससुर की शिकायत पर अब पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मां ने देखी बेटे की दर्दनाक हालत मायाचन्द ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ढाणी गारण गांव का रहने वाला है। उसके बेटे कर्मचंद की शादी करीब 10 साल पहले टोहाना के पास गांव की लड़की सरस्वती से हुई है। बेटा प्राइवेट जॉब करता है। उसके दो बच्चे है। रात को बेटा व उसकी पत्नी दोनों चौबारे में सोने के लिए गए। करीब 9 बजे बेटे के चिल्लाने की आवाज आई। बेटे कर्मचंद की मां चौबारे में गई। इस दौरान देखा कि कर्मचंद की जीभ से खून निकल रहा था और जीभ लटक रही थी।