पानीपत में महिला से रेप की कोशिश, तीन भाइयों पर लगा आरोप

पानीपत जिले के समालखा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में तीन भाइयों ने पड़ोसन से रेप की कोशिश की। उन्होंने पड़ोसन को बीच रास्ते में रोका। उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला का इलाज करवाने के बाद पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभ्ज्ञी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी कॉलोनी का ही रहने वाले तीन सगे भाई दिनेश, जयदीप और दीपक उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखते है। तीनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ घर के बाहर बैठ जाते है और बदनीयती से उसकी पत्नी को देखते है। जिन्हें कई बार ऐसा करने से रोका गया, उनके परिवार वालों को भी कहा गया। इसी के चलते आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे।
24 मार्च की रात करीब सवा 9 बजे उसकी पत्नी खाना खाकर गली में टहल रही थी। इसी दौरान सभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोका। उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। दिनेश ने पत्नी के निजी अंगों को छेड़ा। जब महिला ने इन सब बातों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मारी। नीरज ने ललकारा दिया कि आज इसका रेप कर देते है। शोर सुनकर मौके पर आरोपियों के और परिवारजन भी आ गए। जिन्होंने भी उसे खूब पीटा।
महिला ने अपने पति को फोन कर मौके पर बुलाया। पति पहुंचा, तो देखा कि पत्नी के सिर से खून निकल रहा है। उसने आपबीती पति को बताई। गली में भीड़ इकट्ठा होने की वजह आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गई, आइंदा मिली तो कपड़े फाड़ देंगे। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए थे। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।