3 बच्चों की मां को लेकर भागा उसका प्रेमी व 3 बच्चों का पिता, शादी की

  1. Home
  2. Breaking news

3 बच्चों की मां को लेकर भागा उसका प्रेमी व 3 बच्चों का पिता, शादी की

ed


नालंदा में सोमवार को अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली। 3 बच्चों की मां को लेकर 3 बच्चों का पिता रविवार को फरार हो गया था। पुलिस ने आज सोमवार को दोनों को बरामद कर लिया है। दोनों के बीच करीब 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का कारनामा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन हुआ है।

मामला चंडी थाना क्षेत्र के पीनी गांव का है। विनोद पासवान गांव के ही नरेश पासवान की पत्नी नीलम देवी के साथ फरार हो गया था। विनोद की पत्नी रिंकू देवी ने थाने में इसका आवेदन दिया था। वहीं नरेश पासवान ने भी अपनी पत्नी नीलम देवी के भागने का आवेदन थाने में दिया था।

दरअसल होली के बाद मायके जाने के बात कह महिला अपनी छोटी बच्ची को लेकर रविवार को फरार हो गई थी। महिला का पति परदेश में रहकर मजदूरी करता था। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस के युवक से उसकी जान पहचान हो गई और दोनों में घंटों बातचीत होने लगी।

प्रेमी के साथ रहना चाहती है प्रेमिका

प्रेमिका नीलम देवी की माने तो करीब साल भर से फोन पर उन दोनों के बीच बातचीत हो रही है। वह पिछले 5 महीने से विनोद पासवान से रिलेशनशिप में है। अब वह 1 महीने की गर्भवती भी है। रविवार को वह एक बच्चे को लेकर घर से भाग गई और बिहारशरीफ में शादी कर ली। वहां से विनोद पासवान उसे लेकर दूसरे जगह चला गया। अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

वहीं महिला के पति नरेश पासवान और युवक की पत्नी ने विनोद पासवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इसके पहले भी दो-तीन महिलाओं को झांसा देकर विनोद पासवान लेकर भाग चुका है।

क्या बोले थानाध्यक्ष

चंडी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National