कैथल : 35 वर्षीय महिला को मारी गोली, बाइक पर आए थे बदमाश

  1. Home
  2. Crime

कैथल : 35 वर्षीय महिला को मारी गोली, बाइक पर आए थे बदमाश

kaithal


हरियाणा के कैथल में आज एक 35 वर्षीय महिला को गोली मार दी गई। बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश आए और महिला की छाती में गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद महिला को कैथल के सिविल अस्पताल में लाया गया है। यहां उसका उपचार जारी है।
यहां महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उस पर उसके पति ने ही हमला करवाया है। उसका पति के साथ जमीन को लेकर विवाद है।
कैथल के DSP बीरभान ने बताया कि यह वारदात आज सुबह करीब 9 बजे कैथल के चीका रोड पर मलिक नगर में हुई। वहां 35 साल की महिला सरोज को गोली मारी गई है। वह सतबीर की पत्नी है, और परिवार के साथ यहां किराए के मकान में रहती है।
DSP का कहना है कि जब उन्हें महिला पर गोली चलने की वारदात का पता लगा तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां से घायल महिला को उसके परिजन अस्पताल ले गए थे। उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला ने बताया है कि 3 अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए थे।
वह गोली मारकर फरार हो गए। महिला का कहना है कि वह उन हमलावरों को जानती नहीं है, लेकिन अगर वे सामने लाए जाएंगे तो शक्ल देखकर उन्हें पहचान सकती है।
DSP ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। घायल महिला सरोज की ससुराल जींद के माखंड गांव में है। उनकी जमीन नारनौंद में है। उस जमीन के झगड़े को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस चल रहा है। उसी की रंजिश के चलते महिला को गोली मारी गई है।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National