सोनीपत : घर से घूमने गए युवक की लाठियों से पीट पीटकर हत्या, मामला दर्ज

  1. Home
  2. Crime

सोनीपत : घर से घूमने गए युवक की लाठियों से पीट पीटकर हत्या, मामला दर्ज

sonipat


हरियाणा के सोनीपत में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। उसको सेक्टर 12 में कुछ युवकों ने लाठियों से बुरी तरह से पीटा था। साथ ही उसकी पिटाई की वीडियो भी बनाई गई। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदि था। हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसकी छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल लाया गया है।
सोनीपत में कबीरपुर के रहने वाले दीपक ने बताया कि उसका भतीजा आशु उर्फ मोहित निवासी गांव कबीरपुर 2-3 दिन पहले घर से घूमने के लिए निकला था। कुछ युवकों ने उसकी सेक्टर 12 में बड़ी ही बेरहमी के साथ पिटाई की। इस दोरान उसकी वीडियो भी बनाई गई। युवकों के हाथ में लंबी लंबी लाठियां थी। परिजनों के अनुसार वीडियो में कई युवक हैं, जिनमें से एक का नाम भी उन्होंने पुलिस को बताया है।
मोहित परिजनों को घायलावस्था में मिला था। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया था। बुधवार सुबह मोहित उर्फ आशु की मौत हो गई। इसके बाद हत्या की सूचना सेक्टर 27 थाना पुलिस को दी गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लाया गया।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National