पानीपत : अपने 1500 रुपए मांगने पड़े भारी; परिवार ने ही कर दी सारी हदें पार

  1. Home
  2. Crime

पानीपत : अपने 1500 रुपए मांगने पड़े भारी; परिवार ने ही कर दी सारी हदें पार

panipat


हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां युवक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। मात्र 1500 रुपए के लेन-देन के विवाद में चाचा के परिवार के चार सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों में महिला चाची भी शामिल थी। सभी ने घर में घुसकर वारदात की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। आग लगे युवक की चीख  सुनकर मां मौके पर पहुंची, जिसने आग को किसी तरह बुझाया। इसके बाद घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। 


जानकारी देते हुए घायल धर्मेंद्र (22) ने बताया कि वह गांव नौल्था का रहने वाला है। वह गांव की एक कंपनी में हेल्पर का काम करता है। करीब 5 माह पहले वह अपने चाचा बलवान के मुर्गी फॉर्म पर काम करता था। जिस काम की उसकी 1500 रुपए की दिहाड़ी बकाया थी। जिसके चलते वह काम से हट गया। वह अपना बकाया अक्सर मांगता था, लेकिन उसे बकाया नहीं दिया जा रहा था। जिसके चलते चाचा के बेटे कर्ण के साथ उसकी कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। वह कई बार गोली मारने की धमकी दे चुका था। वह रविवार शाम करीब 8 बजे अपने घर पर ही था। 


इसी दौरान घर में चाचा बलवान, चाची सुनीता, चचेरा भाई कर्ण और अंशु घुस आए। जिन्होंने घर में घुसते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा कि तुझे बार-बार पैसे मांगने का मजा चखाते है। कर्ण ने अपने हाथ में ली हुई पेट्रोल से भरी पॉलीथिन उस पर फेंक दी। जैसे ही वह पेट्रोल से भीगा, तुरंत ही उस पर आग लगा दी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National