दूसरे के खेत में लगे पेड़ को अपना बताकर कमाया मुनाफा; अब काट रहा सजा

  1. Home
  2. Crime

दूसरे के खेत में लगे पेड़ को अपना बताकर कमाया मुनाफा; अब काट रहा सजा

haryana


हरियाणा के यमुनानगर जिले के डारपुर गांव निवासी आलीम, ताहरपुर कलां निवासी रमजान और कोट निवासी सालिम को लकड़ी बेचने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के तलफरा गांव का निवासी नीरज है। वर्ष 2022 में उस पर छछरौली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।


पुलिस शिकायत के अनुसार सालिम, आलीम और रमजान लकड़ी खरीद-बेच का काम करते हैं। इस दौरान ईसरपुर निवासी संजीव कुमार, कलानौर निवासी यासीन ने उन्हें नीरज से मिलवाया था।
आरोपी ने उनसे कहा था कि उसकी सहारनपुर के गांव मीयानगी में 55 बीघे जमीन में काफी सारे पोपलर के पेड़ लगे हुए हैं। आरोपित ने इससे संबंधित खतौनी भी दिखाई थी।


यहां पर 900 पेड़ कटाई के लिए तैयार हो चुके थे। आरोपी के बातों में आकर पीड़ितों ने इन पेड़ों की कटाई का सौदा 33 लाख रुपये में कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने 18 लाख रुपये एडवांस की डिमांड की, जो उसे दे दिए गए।
इसके बाद असली खेल का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने पेड़ काटने गए। दरअसल, जब पीड़ित मियानगी गांव में पेड़ काटने के लिए पहुंचे, तब उन्हें एक अन्य व्यक्ति ने पेड़ काटने से रोक दिया।
तब पता लगा कि यह पेड़ नीरज के नहीं बल्कि पेड़ काटने से रोकने वाले व्यक्ति के हैं। आरोपित नीरज का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उसने धोखाधड़ी की है। जब उससे रुपये वापस मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National