झज्जर : शादी का झांसा देकर किया कुकर्म; ASI पर मामला दर्ज

  1. Home
  2. Crime

झज्जर : शादी का झांसा देकर किया कुकर्म; ASI पर मामला दर्ज

jhajjar


हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव की लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर पलवल में कार्यरत है। दुष्कर्म के बाद लड़की के परिजनों ने आरोपी से अपनी बेटी की शादी करनी चाही तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।
इस मामले में अब लड़की पक्ष की तरफ से एएसआई के खिलाफ मुक्तमा दर्ज करवाया गया है। आरोपी एएसआई के पद पर पलवल में कार्यरत है, जो रेवाड़ी जिले के कनुका गांव का रहने वाला है।
आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन जब लड़की ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी शादी करने की बात से मुकर गया। लड़की का धैर्य टूट गया। उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई और अब परिजनों ने एएसआई अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National