यमुनानगर : मसाज पार्लर पर पुलिस की रेड; 10 लोग गिरफ्तार , 5 लड़किया भी शामिल

  1. Home
  2. Crime

यमुनानगर : मसाज पार्लर पर पुलिस की रेड; 10 लोग गिरफ्तार , 5 लड़किया भी शामिल

yamunanagar


यमुनानगर में हुड्डा सेक्टर-17 थाना पुलिस ने स्पा सेंटर (मसाज पार्लर) पर रेड करके पांच लड़कियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी खिड़की से छलांग लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया कि जगाधरी में मसाज पार्लर में गलत काम होने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। यहां पर छोटी-छोटी बिल्डिंग में कई मसाज पार्लर खुले हुए हैं। जहां पर मसाज पार्लर की आड़ में गलत काम हो रहे थे।
हुड्डा थाना पुलिस के द्वारा गलत काम कर रहे मसाज पार्लर पर रेड की जा रही है। एक मसाज पार्लर पर देर रात टीम का गठन करके पार्लर में गलत काम करते पांच लड़कियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि हुड्डा थाना पुलिस समय-समय पर अपने क्षेत्र में होने वाली गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। जहां पर भी कोई भी अनैतिक या गलत काम होने की सूचना प्राप्त होती है, पुलिस उसे पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
पुलिस ने मोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। एक लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यहां पर वह कई महीनों से काम कर रही है। लेकिन उनको सैलरी नहीं दी जा रही है। उनको जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने मोरल एक्ट का मामला दर्ज किया है। मसाज पार्लर के मालिक छछरौली निवासी अनूप कुमार है। कर्मचारी विपिन कुमार नामक युवक स्पा सेंटर की पिछली खिड़की से भागने में कामयाब हो गया।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National