हिसार : बेटे-बहू ने शराब पीने से रोका तो SPO ने चला दी गोली; फिर खुद लटका फंदे पर

  1. Home
  2. Crime

हिसार : बेटे-बहू ने शराब पीने से रोका तो SPO ने चला दी गोली; फिर खुद लटका फंदे पर

hisar


हरियाणा के हिसार जिले के बीड़ बबरान गांव में रविवार को हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पद पर तैनात व्यक्ति ने पहले तो बेटे और बहू को गोली मार दी और फिर घर में खुद को फांसी लगा ली। तीनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे के सीने पर और बहू की पीठ पर गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक कंवलप्रीत और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पिता कश्मीर सिंह को शराब पीने से रोका था। गुस्से में आकर कश्मीर सिंह ने बेटे और बहू पर गोली चला दी। कुछ देर बाद ही कश्मीर सिंह ने भी घर में फांसी लगा ली। इसके बाद उसे सर्वोदय अस्पताल लाया गया। उसे ICU में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


कंवलप्रीत की पत्नी गुरप्रीत ने ससुर रिटायर्ड फौजी और हाल में पुलिस में एसपीओ कश्मीर सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस एसपीओ कश्मीर सिंह की सिटी थाना में ड्यूटी है। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। घायल कंवलप्रीत के ताऊ गुरजंट सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे कश्मीर सिंह के घर से गोली चलने की आवाज आई। वह दौड़कर वहां पहुंचे तो वहां कंवलप्रीत और उनकी पत्नी गुरप्रीत घायल अवस्था में पड़े थे। दोनों को गोली लगी थी।


उन्होंने तुरंत वाहन का प्रबंध करके दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कंवलप्रीत सिंह की हालत गंभीर बताई है। कंवलप्रीत कश्मीर सिंह का इकलौता बेटा है। वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी 3 साल पहले पंजाब के सरदूलगढ़ की रहने वाली गुरप्रीत कौर से शादी हुई थी।


बीड़ बबरान गांव के पूर्व सरपंच लाडी सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। अब वह हिसार के सिटी थाने में SPO के पद पर तैनात है। 
32 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई गई है। बंदूक नीचे गिरी तो कश्मीर सिंह के बेटे के सीने से गोली आर-पार हो गई और पीछे खड़ी उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर की पीठ पर जाकर लगी।


परिवार के लोगों ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद गुरप्रीत और कंवलप्रीत को सपरा अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद ही कश्मीर सिंह ने भी घर में फांसी लगा ली। इसके बाद उसे सर्वोदय अस्पताल लाया गया। उसे ICU में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National